साभार गूगल
अपने पिया की दर्श दीवानी भई
गीत बना कर श्याम को सुनाई
आस में पी के सुध बुध गवांई
मीरा कृष्ण की दीवानी कहलाई
विरहन रैना रो - रो कर बिताई
पीड मसि बना आसूँ से लिखाई
पीड मसि बना आसूँ से लिखाई
मीरा जन्म श्याम संग बिताईं
श्यामा संग जग में प्रीत बढाई
श्यामा संग जग में प्रीत बढाई
मुख देख पिया का कह ना पाई
सोवत- जागत श्याम रटन लगाई
सोवत- जागत श्याम रटन लगाई
जल की मछली जल बिन ना रह पाई
"अरु" श्याम में जाकर मीरा समाई
"अरु" श्याम में जाकर मीरा समाई
आराधना राय "अरु"
Comments